1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'आप की अदालत' में महबूबा ने कहा, पाकिस्तान से बातचीत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं

'आप की अदालत' में महबूबा ने कहा, पाकिस्तान से बातचीत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2018 10:20 am IST,  Updated : Jul 07, 2018 10:30 am IST

इस शो में महबूबा ने कहा कि घाटी में शांति के लिए पाकिस्तान से भी बातचीत के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि जम्मू-कश्मीर में बल प्रयोग की सुरक्षा नीति काम नहीं करेगी, सुलह-समझौता महत्वपूर्ण है। हम कश्मीर में संवाद और सुलह- समझौता के लिए प्रयासरत रहेंगे।

'आप की अदालत' में महबूबा ने कहा, पाकिस्तान से बातचीत के अलावा कोई रास्ता नहीं- India TV Hindi
'आप की अदालत' में महबूबा ने कहा, पाकिस्तान से बातचीत के अलावा कोई रास्ता नहीं

नई दिल्ली: आज रात इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नजर आएंगी। महबूबा मुफ्ती इस कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देती दिखेंगी। महबूबा कश्मीर में जारी हिंसा, आतंकवाद, पाकिस्तान, भारतीय सुरक्षा बल, मोदी सरकार की कश्मीर नीति और कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता पर अपनी बात रखेंगी। आप यह कार्यक्रम शनिवार 7 जून रात 10 बजे देख पाएंगे।

इस शो में महबूबा ने कहा कि घाटी में शांति के लिए पाकिस्तान से भी बातचीत के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि जम्मू-कश्मीर में बल प्रयोग की सुरक्षा नीति काम नहीं करेगी, सुलह-समझौता महत्वपूर्ण है। हम कश्मीर में संवाद और सुलह- समझौता के लिए प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा," जो समस्या है उसमें पाकिस्तान का पहले से एक रोल रहा है। वाजपेयी जी पाकिस्तान क्यों गए बस लेकर।“ इससे पहले बीते 19 जून को जम्मू और कश्मीर में तीन साल सरकार चलाने के बाद बीजेपी ने पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। बीजेपी ने पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या, सेना के जवान औरंगजेब के अपहरण के बाद हुई हत्या के बाद सरकार से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद जम्मू में एक रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने महबूबा मुफ्ती पर जम्मू और लद्दाख पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत