1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब में AAP का किसान घोषणा पत्र जारी, कर्ज माफी और 12 घंटे बिजली-पानी का वादा

पंजाब में AAP का किसान घोषणा पत्र जारी, कर्ज माफी और 12 घंटे बिजली-पानी का वादा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 08:59 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 09:18 pm IST

बाघा पुराणा (पंजाब): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप का किसान घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में केजरीवाल ने कर्ज माफी के साथ ही सिंचाई

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

बाघा पुराणा (पंजाब): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप का किसान घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में केजरीवाल ने कर्ज माफी के साथ ही सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली और पानी देने का वादा किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

घोषणा पत्र के मुताबिक आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर पंजाब में भी खोलेगी मोहल्ला सभा खोलेगी। हर गांव में क्लीनिक, मुफ्त इलाज का भी वादा  किया है। इसके अलावा आप सरकार किसानों, मजदूरों के घर बेटी के जन्म पर 25 हजार और शादी पर 51 हजार का शगुन देगी। पढ़ाई के लिए 10 लाख तक का कर्ज देगी।

केजरीवाल ने अपनी पार्टी का किसान घोषणापत्र जारी करते हुए बादल परिवार और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह पर यह आरोप लगाते हुए हमला किया कि उन्होंने अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्य को लूटा है। उन्होंने कहा, अकालियों और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों दिया क्या है? उन्हौंने अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्य को केवल लूटा है। लोगों को स्वयं को इन पार्टियों से अलग कर लेना चाहिए। नहीं तो बच्चे हमें कभी माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने पंजाब के अपने दौरे के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि पंजाब 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद बदलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य उज्ज्वल है और वह पूरे विश्व को एक दिशा दिखाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसान एक समय समृद्ध थे। केजरीवाल ने बादल परिवार और अमरिंदर पर पिछले 15 वर्षों में किसानों की जमीनें हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा, हम (आप) उन्हें (बादल और अमरिंदर) को अदंडित नहीं छोड़ेंगे। मैंने अब पंजाब में अपना तंबू गाड़ लिया है और राज्य बादलों को जेल भेजने के बाद ही छोड़ूंगा। उन्होंने राज्य के मंत्रियों तोता सिंह, आदेश प्रताप सिंह कैरों, बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, पंजाब में सरकार बनाने के बाद हम उनके खिलाफ मामले दर्ज कराएंगे और उन्हें जेल भेजेंगे।

आप प्रमुख ने तोता सिंह पर नकली कीटनाशक बेचने का आरोप लगाया जिसने किसानों को आत्महत्या करने के लिए बाध्य किया। उन्होंने कैरों पर 12000 करोड़ रूपये कीमत का आनाज लूटने और मजीठिया पर मादक पदार्थ व्यापार में होने तथा सुखबीर पर इन सबकी जानकारी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप सत्ता में आने पर इन मंत्रियों की जमीन जब्त करेगी और उस पर स्कूल एवं अस्पताल बनाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत