1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नेताजी सुभाष चंद्र बोस को युद्ध अपराधी बताने वाला नेहरू का पत्र फर्जी: AAP

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को युद्ध अपराधी बताने वाला नेहरू का पत्र फर्जी: AAP

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2016 06:56 am IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:56 am IST

आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कथित तौर पर युद्ध अपराधी बताने वाला जवाहर लाल नेहरू का तथाकथित पत्र फर्जी है।

netaji- India TV Hindi
netaji

वाराणसी: आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कथित तौर पर युद्ध अपराधी बताने वाला जवाहर लाल नेहरू का तथाकथित पत्र फर्जी है। एक संवाददाता सम्मेलन में आप नेताओं आशुतोष और संजय सिंह ने नेहरू के तथाकथित पत्र को फर्जी करार दिया। कांग्रेस ने भी उस पत्र को जाली बताया था। आप नेताओं ने कहा कि चुपचाप जो पत्र इंटरनेट पर डाला गया वह एक साजिश है जिसमें कुछ लोगएक नेता को दूसरे की तुलना में बड़ा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी सरदार पटेल को अन्य नेताओं की तुलना में बड़ा दिखाने का प्रयास किया गया था।

आप नेताओं ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से जिन लोगों का कोई संबध्ंा नहीं है वह लोग नेहरू और गांधी को छोटा बताने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस से संबंधित गोपनीय फाइलों को अलग अलग हिस्सों में सार्वजनिक करने के लिए राजग सरकार की आलोचना भी की और कहा कि सभी गोपनीय फाइलों को एक साथ सार्वजनिक करना चाहिए।

दोनों नेताओं ने दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर बसपा प्रमुख मायावती की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।