1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP ने विधायक देवेंद्र सेहरावत को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया

AAP ने विधायक देवेंद्र सेहरावत को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2016 07:25 am IST,  Updated : Sep 13, 2016 07:25 am IST

AAP ने अपने विधायक देवेंद्र सेहरावत को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। सहरावत ने पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं पर टिकट के बदले महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया था।

Devendra Sehrawat- India TV Hindi
Devendra Sehrawat

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने विधायक देवेंद्र सेहरावत को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आप सूत्र ने कहा, बिजवासन के विधायक देवेंद्र सेहरावत को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी ने यह कदम राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चार दिनों की पंजाब यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटने के बाद उठाया है। पार्टी की दिल्ली इकाई की अनुशासन समिति ने विधायक को निलंबित करने का फैसला किया।

सहरावत ने पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं पर टिकट के बदले महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद 'आप' की राज्य इकाई ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

सहरावत ने कहा था कि वह अपने पत्र में लिखे हुए एक-एक शब्द पर कायम हैं और जब मामला अदालत में आएगा तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत