1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आम आदमी पार्टी ने अमरिंदर सिंह के घर की बिजली काटने की धमकी दी

आम आदमी पार्टी ने अमरिंदर सिंह के घर की बिजली काटने की धमकी दी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2020 10:23 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 12:00 am IST

पंजाब में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा निजी बिजली कंपनियों के साथ बिजली खरीद समझौते रद्द नहीं करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर की बिजली आपूर्ति काटने की धमकी दी।

Bhagwant Mann- India TV Hindi
Bhagwant Mann

चंडीगढ़: पंजाब में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा निजी बिजली कंपनियों के साथ बिजली खरीद समझौते रद्द नहीं करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर की बिजली आपूर्ति काटने की धमकी दी। आप सांसद और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निजी बिजली कंपनियों के साथ गुप्त सांठ-गांठ होने का आरोप लगाया।

भगवंत मान ने कहा, “इसीलिए राज्य सरकार ने तीन साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद भी ना तो बिजली कंपनियों के खातों का ऑडिट किया और न ही समझौते रद्द किये।” मान ने एक बयान में कहा, “अगर अमरिंदर सिंह की सरकार ने मौजूदा विधानसभा के बजट सत्र में निजी बिजली कंपनियों के साथ पिछली बादल सरकार द्वारा किए बिजली खरीद समझौते (पीपीए) रद्द नहीं किए तो आम आदमी पार्टी 16 मार्च को अमरिंदर सिंह के पटियाला स्थित मोती महल का बिजली कनेक्शन काटने को मजबूर हो जाएगी।” बयान में यह भी कहा गया कि इस मामले में यह निर्णय पार्टी की मुख्य समिति का है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत