नई दिल्ली: आप और अरूण जेटली के बीच DDCA मामले को लेकर चल रही सियासी तनातनी के बीच पार्टी ने आज रात वित्त मंत्री पर हमला तेज करते हुए कहा कि वह कल उनके खिलाफ FIR दर्ज करायेगी। जेटली ने इससे पहले कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ झूठे और अपमान जनक टिप्पणी करने के लिए कल दिल्ली की अदालतों में मानहानि के आपराधिक और दीवानी मामले दर्ज करायेंगे।
आप नेता संजय सिंह ने आज रात ट्वीट कर कहा मैं कल अरूण जेटली और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराउंगा। जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आप ने उनको तत्काल केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की और कहा कि वह इस तरह की धमकी भरी रणनीति से नहीं डरेगी।
आप सरकार ने DDCA में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच आयोग के गठन की भी घोषणा की है।