1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP से जुड़ने के बाद फिल्में मिलनी कम हो गई, अभिनेत्री लॉकेट का दावा

BJP से जुड़ने के बाद फिल्में मिलनी कम हो गई, अभिनेत्री लॉकेट का दावा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 07:02 pm IST

कोलकाता: फिल्म अभिनेत्री से भाजपा नेता बनी लॉकेट चटर्जी ने आज आरोप लगाया है कि उनको अब कम ऑफर मिल रहे हैं क्योंकि बांग्ला फिल्म जगत का बहुत अधिक राजनीतिकरण हो गया है। (देश-विदेश की

locket chatterjee- India TV Hindi
locket chatterjee

कोलकाता: फिल्म अभिनेत्री से भाजपा नेता बनी लॉकेट चटर्जी ने आज आरोप लगाया है कि उनको अब कम ऑफर मिल रहे हैं क्योंकि बांग्ला फिल्म जगत का बहुत अधिक राजनीतिकरण हो गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

लॉकेट ने पीटीआई को बताया, एक समय में मैंने बहुत काम (फिल्में) किया। इसके बाद मैंने लोगों के लिए काम करने का फैसला किया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई। अब मेरी फिल्मों और शो की संख्या में बहुत अधिक कमी आ गयी। पिछले कुछ वर्षों में हमारे उद्योग का पूरी तरह राजनीतिकरण हो गया है।

टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरआत करने वाली प्रशिक्षित नृत्यांगना ने कहा कि उनको इस बात का अनुमान हो गया था कि ऐसा होगा क्योंकि फिल्म जगत पर राजनीतिक रंग चढ़ने लगा था।

लॉकेट की आगामी फिल्म होथाट एकदिन जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत