1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP: लैपटॉप के बाद अब जनता को मोबाइल फोन देंगे CM अखिलेश

UP: लैपटॉप के बाद अब जनता को मोबाइल फोन देंगे CM अखिलेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 04:55 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये सपा के घोषणापत्र में आम जनता को मोबाइल फोन देने का वायदा शामिल करने का स्पष्ट संकेत देते हुए आज कहा कि

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये सपा के घोषणापत्र में आम जनता को मोबाइल फोन देने का वायदा शामिल करने का स्पष्ट संकेत देते हुए आज कहा कि आने वाले वक्त में जनता को मोबाइल देना पड़े तो वह उस दिशा में भी सोचेंगे।

अखिलेश ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में वोडाफोन की 4-जी सेवा की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे हैं। आने वाले समय में ऐसा भी हो सकता है कि हम ऐसा फैसला लें कि आम लोग जो गरीब हैं, उनकी सहूलियत के लिये उन्हें सरकार की तरफ से कुछ देना पड़े। आम जनता को मोबाइल देना पड़े तो समाजवादी लोग उस दिशा में भी सोचेंगे। यह हमारे घोषणापत्र में भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि लोग सपा के घोषणापत्र का इंतजार कर रहे हैं। बाकी घोषणापत्र ऐसे होते हैं, जिनमें कहा तो जाता है लेकिन किया कुछ नहीं जाता, लेकिन समाजवादी लोग कुछ ऐसा सोचेंगे कि आने वाली पीढ़ी या लोगों को ऐसा कुछ मिले जिससे वे सरकार से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा सूचना और उन्हें जो उम्मीदें हैं, उन्हें साझा कर सकें।

मालूम हो कि सपा ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के लिये तैयार अपने घोषणापत्र में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैबलेट वितरित करने का वायदा किया था। उसे इस वायदे का खूब फायदा भी मिला था और पार्टी को खासकर युवाओं का खासा समर्थन मिला था और सपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश मोबाइल फोन निर्माण का हब बनेगा। नोएडा तथा आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा फोन निर्माण फैक्ट्रियां लगायी जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत