1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'अहमद पटेल का फिर से राज्यसभा सदस्य चुना जाना मुश्किल'

'अहमद पटेल का फिर से राज्यसभा सदस्य चुना जाना मुश्किल'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2017 11:20 pm IST,  Updated : Jul 29, 2017 11:20 pm IST

कांग्रेस से बगावत कर पार्टी छोड़ चुके वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने शनिवार को कहा कि गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव में दोबारा चुना जाना मुश्किल है।

Ahmed patel- India TV Hindi
Ahmed patel

नई दिल्ली: कांग्रेस से बगावत कर पार्टी छोड़ चुके वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने शनिवार को कहा कि गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव में दोबारा चुना जाना मुश्किल है। समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' ने गुजरात से कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह वाघेला के हवाले से कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में अहमद पटेल का फिर से राज्यसभा सदस्य चुना जाना असंभव है। उन्होंने कहा, "मौजूदा परिस्थितियों में फिर से राज्यसभा सदस्य चुने जाने के लिए अहमद पटेल को 47 वोट हासिल करने में मुश्किल होगी। और मौजूदा परिस्थितियों में उनका चुना जाना लगभग असंभव लग रहा है।"

उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन में गुजरात कांग्रेस के छह विधायक पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस ने अपने और विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें कर्नाटक भेज दिया है। महेंद्र सिंह वाघेला के पिता शंकर सिंह वाघेला इसी महीने गुजरात विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं महेंद्र सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में गुजरात कांग्रेस के 10 और विधायक पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, "कुछ भी हो सकता है। अभी मैं साफ-साफ नहीं कह सकता, लेकिन कुछ भी हो सकता है। अब तक हमारी मुलाकात भी नहीं हुई है। पहले हम बैठक करेंगे और चर्चा करेंगे। उसके बाद ही फैसला करेंगे कि क्या करना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत