1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AIADMK अतीत में भी विश्वासघात से उबर चुकी है: शशिकला

AIADMK अतीत में भी विश्वासघात से उबर चुकी है: शशिकला

 Written By: IANS
 Published : Feb 12, 2017 08:26 pm IST,  Updated : Feb 12, 2017 08:32 pm IST

चेन्नई: एआईएडीएमके की महासचिव वी.के. शशिकला ने रविवार को कहा कि अतीत में पार्टी कई सारी बाधाएं पार कर चुकी है और विश्वासघात से उबरी है और सच्चे कार्यकर्ता ही पार्टी की बुनियाद हैं। शशिकला

sasikala- India TV Hindi
sasikala

चेन्नई: एआईएडीएमके की महासचिव वी.के. शशिकला ने रविवार को कहा कि अतीत में पार्टी कई सारी बाधाएं पार कर चुकी है और विश्वासघात से उबरी है और सच्चे कार्यकर्ता ही पार्टी की बुनियाद हैं। शशिकला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एआईएडीएमके की सरकार राज्य में कायम रहेगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शशिकला ने कहा कि पार्टी के कुछ सदस्यों ने उस समय भी विश्वासघात किया था, जब इसके संस्थापक एम.जी. रामचंद्रन जिंदा थे और तब जे. जयललिता ने विश्वासघातियों को परास्त किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके नाम से राज्यपाल को लिखे जिस पत्र में आत्महत्या की धमकी की बात कही गई है, वह पत्र फर्जी है।

शशिकला लगातार दूसरे दिन पार्टी विधायकों से मिलने महाबलीपुरम के पास स्थित गोल्डन बीच रिसॉर्ट गईं, जहां पिछले कई दिनों से विधायकों को रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत