1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीईसी से मिले माकन, AAP के 21 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की

सीईसी से मिले माकन, AAP के 21 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2016 07:49 am IST,  Updated : Jun 10, 2016 07:49 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करके उनसे राष्ट्रपति से यह सिफारिश करने का अनुरोध किया कि राज्य सरकार के मंत्रियों के संसदीय सचिव के रूप में काम

ajay maken- India TV Hindi
ajay maken

नई दिल्ली: कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करके उनसे राष्ट्रपति से यह सिफारिश करने का अनुरोध किया कि राज्य सरकार के मंत्रियों के संसदीय सचिव के रूप में काम करके लाभ का पद रखने पर 21 आप विधायकों को तुरंत अयोग्य घोषित किया जाए।

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए कहा कि अगर इन 21 आप विधायकों को आज शुरू हुए दिल्ली विधानसभा के दो दिन के विशेष सत्र में शामिल होने की अनुमति दी जाती है तो यह अनैतिक होगा।

उन्होंने कहा कि आप सरकार के मंत्रियों के संसदीय सचिवों के पद पर बैठे विधायकों को लाभ का पद रखने पर तुरंत अयोग्य ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उन्हें कार और कार्यालय कक्ष दिये गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत