1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश ने अम्बेडकर मामले में किया मंत्री आज़म ख़ां का बचाव

अखिलेश ने अम्बेडकर मामले में किया मंत्री आज़म ख़ां का बचाव

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2016 01:03 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 01:03 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में विपक्ष के निशाने पर आये अपने वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां का बचाव करते

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में विपक्ष के निशाने पर आये अपने वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां का बचाव करते हुए आज कहा कि बसपा ने जमीनों पर कब्जा किया, उन पर स्मारक खड़े किये और जनता की गाढ़ी कमाई बरबाद की, ऐसे में सवाल उठना लाजमी है।

अखिलेश ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खां द्वारा अम्बेडकर के प्रति की गयी कथित टिप्पणी सम्बन्धी सवाल पर कहा बसपा पर यही आरोप है कि उन्होंने बड़ी-बड़ी जमीनें कब्जा करके स्मारक बना दिये। क्या तब भी केवल सपा के नेता ही यह आरोप लगा रहे थे। जनता का पैसा बरबाद हुआ, उस पर लोग सवाल जरूर खड़े करते हैं। उन्होंने कहा लखनउ की एक ऐतिहासिक जेल, जिसमें काकोरी काण्ड के आरोपी क्रांतिकारियों को रखा गया था, बसपा ने उस इतिहास को खत्म करके उस पर स्मारक बनवा दिया। कांग्रेस के लोग बताएं कि क्या इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की जमीन पर कब्जा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा हम भी बाबा साहब अम्बेडकर को मानते हैं। हम कहें कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अम्बेडकर जी के नाम से गांवों का विकास शुरू किया। बसपा वाले कहते हैं कि उन्होंने इसकी शुरआत की थी। भाजपा के लोगों ने अपनी किताब वरशिपिंग ऑफ ऑल गॉड्स में लिखा है, जिसमें राज्यसभा में कथित तौर पर कही गई बात कोट की गयी। अम्बेडकर जी ने सदन में कथित तौर पर कहा था कि अगर संविधान को जलाना हुआ तो मैं सबसे पहले जलाउंगा।

चुनावी माहौल में महापुरषों के ठेकेदार हर तरफ घूम रहे हैं

अखिलेश ने विपक्ष के साथ-साथ मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा विधानसभा का चुनाव आ रहा है। महापुरषों के ठेकेदार हर तरफ घूम रहे हैं। आप (मीडिया) किसी को ठेकेदार ना बनना दें। मालूम हो कि प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने गत सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में लगी अम्बेडकर की प्रतिमाओं की पारम्परिक बनावट पर टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर कहा था कि अम्बेडकर उंगली उठाकर कहते हैं कि वह जिस जमीन पर खड़े हैं, वह तो उनकी है ही, साथ ही जिस तरफ वह उंगली से इशारा कर रहे हैं, वह जमीन भी उन्हीं की है। उनके इस बयान पर जहां बसपा ने कड़ा ऐतराज जताया था, वहीं भाजपा ने कल पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया था तथा जगह-जगह खां के पुतले जलाये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत