1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमर सिंह ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

अमर सिंह ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2018 07:16 am IST,  Updated : Jul 24, 2018 08:16 am IST

दिग्गज राजनेता अमर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं।

Amar Singh Meets Yogi Adityanath Triggers Speculation of...- India TV Hindi
Amar Singh Meets Yogi Adityanath Triggers Speculation of Joining BJP

लखनऊ: दिग्गज राजनेता अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं। (दक्षिण दिल्ली सुसाइड केस: पुलिस ने की फ्लाइट अटेंडेट के सास-ससुर से पूछताछ )

अधिकारिक सूत्रों ने उनकी मुलाकात की पुष्टि की है, हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुयी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। अमर सिंह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के सांसद थे लेकिन पिछले साल अखिलश यादव की अगुवाई वाले संगठन ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही उनके भगवा दल से जुड़ने के कयास लग रहे हैं।

सिंह ने हाल ही में कहा था कि वह भाजपा में शामिल होने के खिलाफ नहीं है लेकिन उन्हें न तो इसके लिये कोई निमंत्रण मिला है और न ही उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत