1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अच्छे दिन आने में 25 साल लगेंगे: अमित शाह

अच्छे दिन आने में 25 साल लगेंगे: अमित शाह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2015 08:49 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 08:50 am IST

नई दिल्ली: बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को अमित शाह ने कहा कि, ''देश को दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर बैठाना है तो 5

अच्छे दिन आने में 25 साल...- India TV Hindi
अच्छे दिन आने में 25 साल लगेंगे: अमित शाह

नई दिल्ली: बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को अमित शाह ने कहा कि, ''देश को दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर बैठाना है तो 5 साल की सरकार कुछ नहीं कर सकती''। शाह ने यह भी कहा कि इंडिया को नंबर वन पोजिशन पर पहुंचाने के लिए बीजेपी को इन 25 साल में पंचायत से लेकर लोकसभा तक, हर चुनाव जीतना होगा।

अमित शाह ने कहा कि अच्छे दिनों का मतलब भारत को दुनिया में वैसा ही सम्मान दिलाना है, जैसा कि अंग्रेजों के शासन से पहले था।

शाह के मुताबिक, पहले 5 साल के शासन में बीजेपी सरकार महंगाई कम कर सकती है, सीमाओं को सुरक्षित कर सकती है, मजबूत विदेश नीति बना सकती है, देश की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित कर सकती है, नौकरियां दिला सकती है और गरीबी हटा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत