1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब में अमरिंदर कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार : राहुल

पंजाब में अमरिंदर कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार : राहुल

 Written By: IANS
 Published : Jan 27, 2017 02:54 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 03:23 pm IST

मजीठा (पंजाब): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। राहुल ने यहां एक रैली में कहा, "अमरिंदर पंजाब के

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

मजीठा (पंजाब): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। राहुल ने यहां एक रैली में कहा, "अमरिंदर पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं और वह भविष्य में एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने राज्य के विकास के लिए कड़ी मेहनत की है।"

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह नशीले पदार्थो के खिलाफ ऐसे सख्त कानून बनाएगी कि इसका कारोबार करने वाले इस बारे में सोचकर भी कांप जाएंगे।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ेगी और जीत भी हासिल करेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत