1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तार कटने से लिफ्ट तीसरी मंजिल से नीचे गिरी, आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM घायल

तार कटने से लिफ्ट तीसरी मंजिल से नीचे गिरी, आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 04:15 pm IST

विजयवाड़ा: आन्ध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एन चिना राजप्पा आज काकीनाडा शहर के एक अस्पताल में दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में एक पुलिस सिपाही

n chinarajappa- India TV Hindi
n chinarajappa

विजयवाड़ा: आन्ध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एन चिना राजप्पा आज काकीनाडा शहर के एक अस्पताल में दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में एक पुलिस सिपाही और एक फोटोग्राफर भी मामूली रूप से घायल हो गये हैं। इस दुर्घटना में एक लिफ्ट की तार टूट गयी थी, जिससे लिफ्ट तीसरे मंजिल से नीचे गिर गयी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उप मुख्यमंत्री इस अस्पताल में उपचाराधीन लोगों से मिलने के लिए गये थे। झींगा प्रोसेसिंग इकाई में विषैली गैस सूंघने के कारण लोगों का इस अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।

राजप्पा का इलाज करने वाले चिकित्सक ने कहा उन्हें बहुत मामूली चोट आयी है और चिकित्सकीय देखरेख के बाद अब वह ठीक हैं। उल्लेखनीय है कि नीचे आते समय लिफ्ट का तार टूट गया।

पुलिस निरीक्षक ने बताया, इस दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। उप मुख्यमंत्री को जल्द की अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत