1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा को और एक झटका, विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी ने दिया इस्तीफा

सपा को और एक झटका, विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी ने दिया इस्तीफा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 03:46 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के और एक विधान परिषद सदस्य ने आज उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिछले एक पखवाड़े के दौरान सपा को यह ऐसा चैथा झटका है।

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के और एक विधान परिषद सदस्य ने आज उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिछले एक पखवाड़े के दौरान सपा को यह ऐसा चैथा झटका है।

सदन के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सपा के विधान परिषद सदस्य अशोक वाजपेयी ने सभापति रमेश यादव को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। वाजपेयी पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान इस्तीफा देने वाले सपा के चौथे विधान परिषद सदस्य हैं।

इससे पहले गत 29 जुलाई को सपा विधान परिषद सदस्यों बुक्कल नवाब तथा यशवंत सिंह जबकि चार अगस्त को सरोजिनी अग्रवाल ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। वाजपेयी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नजदीक माने जाते थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सात अगस्त को एक कार्यक्रम में पार्टी विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे पर कहा था कि जिन्हें जाना है वह कोई अनर्गल बहाना बनाये बगैर चले जाएं, ताकि उन्हें भी पता लग सके कि उनके बुरे दिनों में कौन उनके साथ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत