1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डॉक्टर साहब ईमानदार थे लेकिन नीचे वालों ने हर विभाग में घोटाले किए: अनुराग ठाकुर

डॉक्टर साहब ईमानदार थे लेकिन नीचे वालों ने हर विभाग में घोटाले किए: अनुराग ठाकुर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 12:55 pm IST

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने सार्वजनिक सम्पत्तियों को बेचने के आरोप पर कहा कि एयर इंडिया की दुर्गति किसने की और देश के 6 एयरपोर्ट के निजीकरण की शुरूआत किसने की थी?

डॉक्टर साहब ईमानदार...- India TV Hindi
डॉक्टर साहब ईमानदार थे लेकिन नीचे वालों ने हर विभाग में घोटाले किए: अनुराग ठाकुर Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने सार्वजनिक सम्पत्तियों को बेचने के आरोप पर कहा कि एयर इंडिया की दुर्गति किसने की और देश के 6 एयरपोर्ट के निजीकरण की शुरूआत किसने की थी? वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछली यूपीए सरकार में घोटालों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, डॉक्टर साहब ईमानदार व्यक्ति थे, लेकिन नीचे के लोगों ने शायद ही कोई विभाग छोड़ा हो, जहां घोटाला नहीं हुआ। आज सात साल की मोदी सरकार में सात पैसे का भी घोटाला नहीं हुआ। ये होती है ईमानदार सरकार।

केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज इंटरेस्ट रेट कम हो रहा है। कई सहूलियतें मिल रहीं हैं। जिससे आम आदमी और गरीबों को घर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश को इकोनॉमिक पॉवर हाउस भी बनायेगी। आज मोबाइल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बनकर भारत उभरा है। सात टेक्सटाइल के बड़े पार्क बनने हैं। इस बजट को बनाने से पहले देश भर के बुद्धिजीवियों से लगातार विचार-विमर्श किया गया। पहले पीपीई किट नहीं बनती थी, आज दूसरे देशों को हम किट दे रहे हैं।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की हठधर्मिता के कारण बंगाल के लाखों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी नजर काली है, उन्हें हर कानून काला नजर आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत