1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रिश्वत के पैसों से अरुसा आलम को गिफ्ट देते थे अमरिंदर? नवजोत कौर ने कैप्टन पर लगाया बड़ा आरोप

रिश्वत के पैसों से अरुसा आलम को गिफ्ट देते थे अमरिंदर? नवजोत कौर ने कैप्टन पर लगाया बड़ा आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2021 03:22 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 03:50 pm IST

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि अमरिंदर के राज में अरूसा आलम ही पंजाब की असल डीजीपी थी। SHO से लेकर SP तक की पोस्टिंग उनकी मंजूरी के बाद ही होती थी।

रिश्वत के पैसों से अरुसा आलम को गिफ्ट देते थे अमरिंदर? - India TV Hindi
रिश्वत के पैसों से अरुसा आलम को गिफ्ट देते थे अमरिंदर?  Image Source : FACEBOOK/PTI

नई दिल्ली: पाकिस्तान की डिफेंस जर्नलिस्ट अरुसा आलम को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। अब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग से मिले पैसों से अमरिंदर अरुसा को गिफ्ट देते थे। नवजोत ने आरोप लगाया कि अरूसा आलम का बेटा पंजाब से पैसे लेकर पाकिस्तान जाता था। इस बीच अरुसा आलम का मामला दिल्ली पहुंच गया है। रंधावा दिल्ली पहुंच गए हैं और आज वह हाईकमान से भी मिल सकते हैं। 

नवजोत कौर ने कैप्टन अमरिंदर पर हमला बोलते हुए कहा कि अरूसा की मंजूरी के बिना कैप्टन के राज में कोई मंत्री या संतरी नहीं बनता था। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने यहां तक कहा अमरिंदर के राज में अरूसा आलम ही पंजाब की असल डीजीपी थी। SHO से लेकर SP तक की पोस्टिंग उनकी मंजूरी के बाद ही होती थी। 

इससे पहले पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कैप्टन पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने अरुसा आलम के आईएसआई कनेक्शन की जांच करने का आदेश भी डीजीपी को दिया है।  रंधावा ने दावा किया कि सिंह की लंबे समय से आलम के साथ मित्रता रही है और वह कई वर्षों तक भारत में रहीं और केंद्र सरकार ने समय-समय पर उनके वीजा को बढ़ाया। 

रंधावा ने बृहस्पतिवार को जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस में हुए हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर सिंह के पद से हटने के बाद आलम वापस पाकिस्तान चली गईं। उन्होंने कहा, '' अरुसा लगभग साढ़े चार साल भारत में रहीं और समय-समय पर उनका वीजा बढ़ाया गया। दिल्ली ने उनका वीजा रद्द क्यों नहीं किया? जब हम अमरिंदर सिंह के खिलाफ गए, तब वह भारत छोड़कर क्यों चली गईं?'' उप मुख्यमंत्री ने कहा, '' मुझे लगता है कि इन सभी चीजों की जांच किए जाने की जरूरत है और कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी इन सवालों के जवाब देने होंगे।'' 

उधर इस मामले में कैप्टन की तरफ से भी पलटवार हुआ है।   कैप्टन पूछा कि जब रंधावा उनकी सरकार में मंत्री थे तब इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया। कैप्टन ने कहा, '' सुखजिंदर रंधावा, तो अब आप निजी हमले कर रहे हैं। एक महीने पदभार संभालने के बाद अब आपके पास यही सब है लोगों को दिखाने के लिए। बरगारी और मादक पदार्थ मामलों को लेकर किए गए बड़े-बड़े वादों का क्या हुआ?'कुल मिलाकर पंजाब कांग्रेस में अंदरुनी घमासान के बाद अब अरूसा आलम पर आर-पार की जंग छिड़ गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत