1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हिटलर' बन गए अरविंद केजरीवाल

'हिटलर' बन गए अरविंद केजरीवाल

 Published : Apr 07, 2015 09:24 am IST,  Updated : Apr 07, 2015 11:35 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के विरोध में एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में अरविन्द केजरीवाल को हिटलर के तौर पर पेश किया गया है। ये पोस्टर

- India TV Hindi

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के विरोध में एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में अरविन्द केजरीवाल को हिटलर के तौर पर पेश किया गया है।

ये पोस्टर भगत सिंह क्रांति सेना ने लगाया है। इस पोस्टर में लिखा गया है आप में यदि रहना होगा, अरविंद-अरविंद कहना होगा।

पोस्टर में आम आदमी पार्टी में हाल के दिनों में मचे घमासान का जिक्र करते हुए योगेन्द्र-प्रशांत और उन सभी लोगों का जिक्र किया गया है जिन्हें पार्टी ने हाल ही में दरकिनार किया गया है।

इनके नीचे अंग्रेज़ी में लिखा गया है many more in queue... यानि अभी कई कतार में हैं। फिर हेल हिटलर लिखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत