1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने बीजेपी को बदनाम करने की रची थी साज़िश

केजरीवाल ने बीजेपी को बदनाम करने की रची थी साज़िश

 Written By: Amit Tyagi
 Published : Mar 31, 2015 08:18 am IST,  Updated : Mar 31, 2015 11:19 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर अब तक का सबसे बड़ा और सनसनीखेज आरोप लगा है। आप के विधायक रह चुके राजेश गर्ग ने यह आरोप लगाया

- India TV Hindi

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर अब तक का सबसे बड़ा और सनसनीखेज आरोप लगा है। आप के विधायक रह चुके राजेश गर्ग ने यह आरोप लगाया है कि साल 2013 में चुनाव का नतीजा आने के बाद केजरीवाल ने अपने आदमियों से कहकर अपने ही विधायकों को बीजेपी के नाम पर फोन करवाए।

केजरीवाल ने बीजेपी के नाम पर अपने ही विधायकों को करोड़ों रुपये लेकर पाला बदलने का ऑफर दिया था।

राजेश गर्ग इससे पहले भी केजरीवाल की पोल-पट्टी खोलने का काम कर चुके हैं। इससे पहले राजेश गर्ग ने केजरीवाल का स्टिंग किया था जिसमें वो कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर सरकार बनाने की बात कर रहे थे।

राजेश गर्ग का दावा है कि बीजेपी के नाम अपने विधायकों को फोन करवाने के उनके आरोप सौ फीसदी सच हैं।

इस मामले में आम आदमी पार्टी या केजरीवाल की तरफ से कोई सफाई नहीं मिली है। पार्टी में हो रही अंदरूनी कलह जो जग-ज़ाहिर हो चुकी है उससे इसकी कड़ी निंदा भी हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत