1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सेक्स स्कैंडल में फंसे मंत्री संदीप कुमार, महिला के साथ अश्लील सीडी सामने आने के बाद केजरीवाल ने हटाया

सेक्स स्कैंडल में फंसे मंत्री संदीप कुमार, महिला के साथ अश्लील सीडी सामने आने के बाद केजरीवाल ने हटाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2016 08:49 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 09:23 pm IST

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को पद से हटा दिया है। उन्हें आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद हटाया गया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

sandeep kumar- India TV Hindi
sandeep kumar

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर अपने एक मंत्री को हटाना पड़ा है। इस बार दिल्ली के महिला और बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं।  संदीप कुमार की एक अश्लील सीडी कई दिन से पॉलिटिकल सर्किल में घूम रही थी। इस सीडी की खबर सीएम केजरीवाल को भी दी गई थी। लेकिन आज जब ये सीडी दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग के पास पहुंच गई तो केजरीवाल को मजबूरी में एक्शन लेना पड़ा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सीडी में दिल्ली के मंत्री 2 महिला के साथ दिखे

संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद केजरीवाल ने संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटा दिया है। इस सीडी में केजरीवाल के मंत्री संदीप कुमार एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। दो महिलाओं के साथ मंत्री का सेक्स स्कैंडल सामने आया है। एक महिला के साथ मंत्री के ग्यारह फोटो हैं और दूसरी महिला के साथ 9 मिनट का वीडियो है।

CM केजरीवाल ने दी जानकारी

अगर केजरीवाल एक्शन नहीं लेते तो LG को इस सीडी की शिकायत के बाद एक्शन लेना पड़ता इसलिए केजरीवाल ने अपने मंत्री को हटाने का फैसला किया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कौन हैं संदीप कुमार ?

  • संदीप कुमार दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री 
  • संदीप कुमार केजरीवाल सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री 
  • दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक
  • विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता जयकिशन को हराया था
  • 14 फरवरी 2015 को केजरीवाल ने मंत्रीमंडल में शामिल किया था
  • पेशे से वकील संदीप केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत