1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री का वेतन भी बढ़ाया जाना चाहिए: CM केजरीवाल

प्रधानमंत्री का वेतन भी बढ़ाया जाना चाहिए: CM केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Dec 06, 2015 11:51 am IST,  Updated : Dec 06, 2015 11:51 am IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विधायकों के वेतन को 400 फीसदी बढ़ाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि, अगर प्रधानमंत्री को एक लाख रुपये से कम वेतन मिल रहा है, तो उनका भी वेतन बढ़ाया जाना चाहिए।

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विधायकों के वेतन को 400 फीसदी बढ़ाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि, अगर प्रधानमंत्री को एक लाख रुपये से कम वेतन मिल रहा है, तो उनका भी वेतन बढ़ाया जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, "मैं एक अखबार में पढ़ रहा था कि दिल्ली के विधायकों का वेतन अब प्रधानमंत्री के वेतन से भी अधिक होगा। मैं इस बात की वकालत करता हूं कि अगर उनका वेतन एक लाख रुपये से कम है, तो उसे बढ़ाया जाना चाहिए।"

केजरीवाल ने कहा, "यदि प्रधानमंत्री ओबामा (अमेरिका के राष्ट्रपति ) से मिलने जाएं और वे पूछ लें कि आपको कितना वेतन मिलता है, तो वे क्या कहेंगे कि मुझे एक लाख रुपये से भी कम वेतन मिलता है। प्रधानमंत्री को सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए।" उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधायक घूसखोरी न करें, इसीलिए उनका वेतन बढ़ाने का फैसला किया गया है।

दिल्ली विधानसभा ने एक संशोधन विधेयक पारित किया है, जिसमें विधायकों व मंत्रियों का वेतन 400 फीसदी बढ़ाने की मांग की गई है। यदि केंद्र द्वारा इसे मंजूरी मिल जाती है, तो उनका वेतन 88 हजार रुपये से बढ़कर दो लाख रुपये प्रति महीने हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।