1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार्दिक की जगह एकनाथ खड़से पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: केजरीवाल

हार्दिक की जगह एकनाथ खड़से पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2016 12:35 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 12:35 pm IST

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से उनके कथित ताल्लुक होने पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से उनके कथित ताल्लुक होने पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। केजरीवाल ने यह भी दोहराया कि देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल को रिहा किया जाए।

आम आदमी पार्टी (AAP) के समन्वयक ने रविवार सुबह ट्विटर पर लिखा, "गुजरात सरकार को हार्दिक पटेल के ऊपर से देशद्रोह का आरोप वापस ले लेना चाहिए। वह देशद्रोह के दोषी नहीं हैं। खड़से देशद्रोही हैं। उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।"

केजरीवाल ने खड़से को शनिवार को दाऊद इब्राहिम से उनके कथित ताल्लुक के लिए उन्हें 'गद्दार' करार दिया।

खड़से महाराष्ट्र सरकार के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने शनिवार को अवैध भूमि सौदे में उनकी कथित संलिप्तता और दाऊद इब्राहिम से फोन पर की कथित बातचीत का खुलासा होने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।