1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. EVM से घबराए केजरीवाल, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

EVM से घबराए केजरीवाल, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 14, 2017 02:58 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 02:58 pm IST

नई दिल्ली: आगामी नगर निगम के चुनावों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम वोटिंग पर सवाल खड़े किए हैं। अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: आगामी नगर निगम के चुनावों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम वोटिंग पर सवाल खड़े किए हैं। अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है।

आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कांफ्रेस करने वाला है जिसमें वह दिल्ली नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। यह पहली बार नहीं है जब ईवीएम को लेकर किसी पार्टी ने सवाल खड़े किए है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ईवीएम से हुई छेड़छाड़ के आरोपों के बीच दिल्ली कांग्रेस ने आगामी नगर निगम चुनाव में ईवीएम की जगह बैलट पेपर के माध्यम से चुनाव कराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात की है।

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने ट्विटर पर कहा, "सभा ईवीएम पर संदेह कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल निगम चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से कराएं।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में वोटिंग मशीनों को मैनेज किया गया था।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से कहा था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों को अमान्य घोषित कर फिर से मतदान कराए जाएं। निर्वाचन आयोग ने बाद में उनके आरोपों को खारिज कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत