1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी के 'मन की बात' के जवाब में केजरीवाल का कार्यक्रम 'Talk to AK'

मोदी के 'मन की बात' के जवाब में केजरीवाल का कार्यक्रम 'Talk to AK'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2016 07:48 am IST,  Updated : Jul 06, 2016 07:59 am IST

केजरीवाल के इस कार्यक्रम का नाम 'Talk to AK' रखा गया है जो एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की तर्ज पर है।

Talk to AK - India TV Hindi
Talk to AK

नई दिल्ली: देशभर में लोगों तक पहुंचने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 जुलाई को सोशल मीडिया, फोन काल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए लोगों से एक संवादात्मक सत्र का आयोजन करेंगे।

केजरीवाल के इस कार्यक्रम का नाम 'Talk to AK' रखा गया है जो एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की तर्ज पर है। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब आम आदमी पार्टी गोवा, पंजाब, गुजरात और अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस रही है। इस वेबसाइट के ज़रिये केजरीवाल सीधे लोगों के सवालों के जवाब देंगे और अपनी बात रखेंगे।

अरविंद केजरीवाल और केंद्र के बीच दिल्ली में सत्ता परिवर्त के बाद से ठनी रही हैं। दिल्ली और केंद्र के बीच आरोप प्रत्यारोप आम बात हो गई है।  PM मोदी रेडियो कार्यक्रम, 'मन की बात' के जरिए लोगों सुझाव मांग कर देश की जनता से जुड़ते हैं और अब केजरीवाल भी 'अपने शो 'Talk to AK' के ज़रिये लोगोंं से सीधा संपर्क करेंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र को लेकर अरविंद केजरीवाल के तीखे स्वर और कितने तीखे होते हैं।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत