1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने चुनाव प्रचार के दौरान पानी की तरह बहाया पैसा: तरुण गोगोई

BJP ने चुनाव प्रचार के दौरान पानी की तरह बहाया पैसा: तरुण गोगोई

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2016 05:21 pm IST,  Updated : May 08, 2016 05:29 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में यह पहली बार हुआ है, जब केंद्रीय वित्तमंत्री व विदेश मंत्री राज्य में आए और उन्होंने कारोबारियों से मुलाकात की।

Tarun Gogoi- India TV Hindi
Tarun Gogoi

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी चंदे के स्रोत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 'पैसा पानी की तरह बहाया' था। गोगोई ने यहां एक बयान में कहा, "भाजपा के चुनाव प्रचार में इतना ज्यादा पैसा लगाया जाना इसके वित्तपोषण के स्रोत पर संदेह उत्पन्न करता है। पार्टी ने पैसा पानी की तरह बहाया है और इतना भव्य प्रचार तगड़े कारोबारी घरानों के समर्थन के बिना तो अकल्पनीय है।"

इसे भी पढ़ेः राष्ट्र-विरोधी तत्वों का गढ़ है जादवपुर विश्वविद्यालय: भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में यह पहली बार हुआ है, जब केंद्रीय वित्तमंत्री व विदेश मंत्री राज्य में आए और उन्होंने कारोबारियों से मुलाकात की। गोगोई ने कहा कि चुनाव प्रचार में लगाया गया पैसा जरूर काले धन से आया है, जो भाजपा के पैसे निकलवाने के लिए चिर-परिचित स्रोत हैं।

उन्होंने कहा, "क्या कोई इतना सारा पैसा बिना किसी मुनाफे के देगा? इस दरियादिली के पीछे की वजह का अनुमान कोई भी लगा लेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।