1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब-गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मनोहर पर्रिकर ने पणजी में डाला वोट

पंजाब-गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मनोहर पर्रिकर ने पणजी में डाला वोट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 04, 2017 07:55 am IST,  Updated : Feb 04, 2017 08:17 am IST

नई दिल्ली: गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान की शुरु हो गई है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर सुबह 7 बजे ही मतदान के लिए पोलिंग स्टेकशन पहुंच गए और अपना वोट डाला। वहीं,

Manohar Parrikar- India TV Hindi
Manohar Parrikar

नई दिल्ली: गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान की शुरु हो गई है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर सुबह 7 बजे ही मतदान के लिए पोलिंग स्टेकशन पहुंच गए और अपना वोट डाला। वहीं, पंजाब में भी वोटिंग शुरू हो गया है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 1642 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बीजेपी ने 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पहली बार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरी आम आदमी पार्टी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

मजेदार बात यह है कि दोनों ही राज्यों में भाजपा या भाजपा गठबंधन सत्ता में है और वह फिर जनादेश पाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। पंजाब में जहां शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है वहीं गोवा में भाजपा फिर सत्ता में आने की कोशिश में है। हालांकि तटवर्ती राज्य में भगवा पार्टी के सहयोगी दल महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने उससे हटकर अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है।

पंजाब और गोवा में एक चरण में चार फरवरी को मतदान होने के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को नोटबंदी के बाद भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।  पंजाब में 1.98 करोड़ मतदाताओं को 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1,145 प्रत्याशियों में से चुनाव करना है। वहीं गोवा में 11 लाख मतदाता 250 उम्मीदवारों ने से 40 विधानसभा सदस्यों का चुनाव करेंगे।

पिछले एक दशक से शिरोमणि अकाली दल-भाजपा शासित पंजाब में इसबार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89), कांग्रेस के कैप्टन अमरिन्दर सिंह (74) और सुखबीर सिंह बादल सहित कई बड़े दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है। अमरिन्दर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह उनका अंतिम चुनाव होगा। मुख्यमंत्री बादल को अपने गढ़ लांबी में अमरिन्दर से कांटे की टक्कर मिल रही है। पटियाला राजपरिवार से जुड़े अमरिन्दर अपने गृहनगर से भी चुनाव लड़ रहे हैं जहां शिअद की ओर से पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह उनके खिलाफ मैदान में हैं।

हास्य कलाकार और संगरूर से आप सांसद भगवंत मान जलालाबाद में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह के साथ दो-दो हाथ कर रहे हैं। गौरतलब है कि आप यदि पंजाब में सत्ता में आती है तो मान मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत