1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चीफ सेक्रेटरी पर हमला: आप MLA अमानतुल्लाह खान और जरवाल तीस हजारी कोर्ट में पेश

चीफ सेक्रेटरी पर हमला: आप MLA अमानतुल्लाह खान और जरवाल तीस हजारी कोर्ट में पेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2018 04:22 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 04:22 pm IST

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान की दो दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया...

Delhi Chief Secretary Anshu Prakash- India TV Hindi
Delhi Chief Secretary Anshu Prakash

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को अब से कुछ देर पहले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान की दो दिन की  पुलिस कस्टडी की मांग  की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

आम आदमी पार्टी के दोनों विधायकों पर दिल्ली के मुख्य सचिव से मारपीट और बदसलूकी का आरोप है। अदालत में दिल्ली पुलिस के वकील ने  कहा कि मुख्य सचिव को दो विधायकों के बीच में बैठाकर अपनी बात मनवाने का दबाव डाला गया।

बता दें कि मौके पर 11 लोग थे लेकिन शिकायतकर्ता केवल 4 लोगों को ही पहचान पाए, बाकी की अभी पहचान होनी है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों के वकील ने घटना की 20 घंटे बाद एमएलसी होने पर सवाल उठाए। आरोपी विधायकों का कहना है कि हम जांच में पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत