1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कमल हासन के लिए तमिलनाडु में ज्यादा सियासी जगह नहीं: एम वीरप्पा मोइली

कमल हासन के लिए तमिलनाडु में ज्यादा सियासी जगह नहीं: एम वीरप्पा मोइली

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 03:37 pm IST

मोइली ने कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक एवं अन्नाद्रमुक प्रधान क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां हैं जहां रजनीकांत भी अपनी सियासी पार्टी बनाने की योजना जाहिर कर चुके हैं...

kamal haasan- India TV Hindi
kamal haasan

हैदराबाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली ने आज कहा कि तमिलनाडु में दिग्गज अभिनेता कमल हासन की पार्टी के विकास के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं है।

दक्षिण भारत की जिम्मेदारी संभाल चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोइली ने कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक एवं अन्नाद्रमुक प्रधान क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां हैं जहां रजनीकांत भी अपनी सियासी पार्टी बनाने की योजना जाहिर कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं नहीं समझता कि जब तक मुख्य धारा की इन क्षेत्रीय पार्टियों (द्रमुक और अन्नाद्रमुक) से ये तालमेल नहीं करें, अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के लिए ज्यादा गुंजाइश बची है।

मोइली ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि कमल हासन की पार्टी की संभावना बहुत कम है। मैं नहीं समझता कि इन प्रधान क्षेत्रीय शक्तियों ने ज्यादा जगह छोड़ी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत