1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आमिर की जान बचाने का आजम का बयान हास्यास्पद: BJP

आमिर की जान बचाने का आजम का बयान हास्यास्पद: BJP

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2015 02:39 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 02:39 pm IST

असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देकर तीखी आलोचना से घिरे अभिनेता आमिर खान की जान बचाने का श्रेय लेने वाले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां पर तंज कसा।

azam khan- India TV Hindi
azam khan

लखनऊ: असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देकर तीखी आलोचना से घिरे अभिनेता आमिर खान की जान बचाने का श्रेय लेने वाले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां पर तंज करते हुए भाजपा ने कहा कि इतना ताकतवर मंत्री होने के बाद भी अपनी जान को खतरा बताने वाले खां अब आमिर की जान बचाने की बात कह रहे हैं, जो यह अत्यन्त हास्यास्पद है।

BJP प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां कहा कि राज्य के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कल एक कार्यक्रम में कहा कि शायद आमिर खान की जान इसलिये बची, क्योंकि वह साया बनकर अभिनेता के साथ खड़े हो गये थे। उनका यह बयान हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि खां जिस राज्य में मंत्री हैं, वह उसी सूबे में खुद पर जान का खतरा बताते हैं। सियासी बयानबाजी करते हुए वह यह कह रहे हैं कि आमिर खान की जान तभी बची जब वह साया बनकर अभिनेता के साथ खड़े हुए। आमिर करोड़ों देशवासियों के दिलों में बसते हैं। उनके शब्दों को लेकर अलग-अलग राय हो सकती है लेकिन देश उन्हें मोहब्बत भी करता है।

पाठक ने कहा कि आमिर ने जब असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान दिया तो देश में लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, क्योंकि सहिष्णुता तो हमारे देश के डीएनए में है किन्तु जो लोग अपने ही राज्य में खुद को असुरक्षित बताते हों, वे दूसरे की ढाल बनने का दावा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि जो व्यक्ति आतंकवादियों से अपने नेता का जन्मदिन मनाने की बात करता हो, उससे आमिर मिलना भी चाहेंगे। गौरतलब है कि खां ने कल अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, शायद आमिर की जान इसलिये बची क्योंकि मैं साया बनकर उनके साथ आ गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।