1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बाबरिया ने मध्य प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा दिया, वासनिक को मिली जिम्मेदारी

बाबरिया ने मध्य प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा दिया, वासनिक को मिली जिम्मेदारी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 05:05 pm IST

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक बाबरिया ने खराब स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा दिया है,जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया।

Congress- India TV Hindi
Congress Symbol Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार भी कर लिया है। उनके स्थान पर मुकुल वासनिक को मप्र का प्रभार सौंपा गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक बाबरिया ने खराब स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा दिया है,जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया।

सोनिया ने पार्टी महासचिव वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। उनके पास पहले से ही केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी है, जिसे वह निभाते रहेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी बाबरिया के योगदान की सराहना करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत