1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवपाल ने मुलायम से कहा- 'विलेन बताया जा रहा है मुझे'

शिवपाल ने मुलायम से कहा- 'विलेन बताया जा रहा है मुझे'

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2016 10:05 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 10:05 pm IST

समाजवादी पार्टी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से कहा कि उनके आदेशों का पालन करने के बाद भी उन्हें विलेन के तौर पर पेश किया जा रहा है।

Shivpal- India TV Hindi
Shivpal Image Source : PTI

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से कहा कि उनके आदेशों का पालन करने के बाद भी उन्हें विलेन के तौर पर पेश किया जा रहा है। उन्होंने आज दिल्ली में मुलायम से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। 

दोनों की बैठक चार घंटे से भी ज्यादा देर तक चली और इसमें शिवपाल ने मुलायम से कहा कि पिछले साढ़े चार साल में विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद उन्होंने पार्टी प्रमुख के निर्देशों का पालन किया। शिवपाल के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने उदाहरण दिया कि अखिलेश यादव सरकार में वरिष्ठ मंत्री के रूप में उन्होंने अखिलेश या मुलायम द्वारा लिए गए निर्णयों का कभी सार्वजनिक रूप से विरोध नहीं किया हालांकि उन्होंने उनसे निजी मुलाकात में मतभेदों का जिक्र किया।

 
शिवपाल ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में इन अटकलों को खारिज कर दिया कि पार्टी के अंदर और यादव परिवार में कोई मतभेद है। उन्होंने कहा, न तो मैं और न ही नेताजी :मुलायम: नाराज हैं। हम सब खुश हैं....कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विभागों का फैसला मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। लेकिन नेताजी ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। मेरी जिम्मेदारी अगले चुनाव में सपा को सत्ता में वापस लाना है। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी करूंगा...मैं इस्तीफा नहीं दूंगा...मैं अब भी कैबिनेट में शामिल हूं। 

शिवपाल ने कहा कि अमर सिंह को सपा में फिर से शामिल कि जाने से लेकर महागठबंधन के साथ प्रयोग तक उन्होंने हमेशा मुलायम के निर्देशों का पालन किया है। फिर भी उन्हें विलेन बताया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत