1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार: राहुल गांधी के लगे पोस्टर, भगवान राम के अवतार में दिखाया गया

बिहार: राहुल गांधी के लगे पोस्टर, भगवान राम के अवतार में दिखाया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 08:16 pm IST

बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें भगवान राम के अवतार में दिखाया गया है।

पटना में कांग्रेस...- India TV Hindi
पटना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें भगवान राम के अवतार में दिखाया गया है। Image Source : ANI

पटना: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ही आस्था का राजनीति तूल पकड़ रही है। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें भगवान राम के अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है- “वे राम नाम जपते रहे! तुम बनकर राम जियो रे”। इस लाइन के साथ पोस्ट के बीच में भगवान राम के अवतार में राहुल गांधी हैं, तो वहीं पोस्टर में कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी जगह दी गई है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में रैली है। उसी रैली को देखते हुए बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटना के विभिन्न चौक-चौराहे पर पोस्टर लगाए है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए एक पोस्टर कांग्रेस पार्टी ऑफिस के गेट के बाहर भी लगा हुआ है, जिसमें राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में जन अकांक्षा रैली का जिक्र किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत