1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी बिहार में लड़ सकती हैं चुनाव

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी बिहार में लड़ सकती हैं चुनाव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2015 07:28 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 07:29 am IST

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं और बिहार की राजनीति गर्म होती जा रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी

शत्रुघ्न सिन्हा की...- India TV Hindi
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी बिहार में लड़ सकती हैं चुनाव

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं और बिहार की राजनीति गर्म होती जा रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए जेडीयू से विधान सभा का टिकट चाहते हैं।

जेडीयू ने अपनी ओर से संकेत भी दिए हैं। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव में उतर सकती हैं। इस बारे में ऎसी खबरें तेज होती जा रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने मुजफ्फरपुर के पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के एक दिन बाद 26 जुलाई को नीतीश के बंगले पर जाकर मुलाकात की थी। मुलाकात में सिन्हा ने नीतीश की जमकर तारीफ की थी। नीतीश को 'विकास पुरुष' बताया था।

जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।'

वहीं, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जदयू में शामिल होने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'अभी तक भाजपा सांसद की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। अगर वे जदयू में शामिल होने की इच्छा जताते हैं या उनकी पत्नी को विधानसभा का चुनाव लड़ाए जाने का प्रस्ताव आता है तो इस पर विचार किया जाएगा।'

जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, 'बिहारी बाबू ने सच बयान किया है। शत्रुघ्न भाजपा नेताओं और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंदी जुबान से दुखी हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में भाजपा सांसद की टिप्पणी ही हकीकत है। भाजपा से परेशान नेता जदयू में आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत