1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के माफीनामे पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कही यह बड़ी बात

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के माफीनामे पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कही यह बड़ी बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2018 06:15 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 07:01 pm IST

मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल ने अपने आरोपों के जरिए पंजाबियों का नुकसान करने की कोशिश की। उन्होंने पंजाबियों को नशेड़ी कहा था।

Majithia on Kejriwal- India TV Hindi
Majithia on Kejriwal

नई दिल्ली: अकाली दल के नेता और पंजाब का पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माफीनामे पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने माफी मांगी तो मैंने उन्हें पूरी तरह से माफ कर दिया है। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल ने अपने आरोपों के जरिए पंजाबियों का नुकसान करने की कोशिश की। उन्होंने पंजाबियों को नशेड़ी कहा था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव के समय में घटिया राजनीति की और पंजाब की जनता ने उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया। मेरी मां को बहुत खुशी हुई उनकी उम्र 80 साल की है।

उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि मैंने मरने से पहले यह चिट्ठी देख ली। मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के दौरान बेबुनियाद आरोप लगाए। मजीठिया ने कहा, केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए अपनी गलती का अहसास किया और माफी मांगी है यह उनका बड़प्पन है। मजीठिया ने कहा कि अगर कोई माफी मांगता है तो उसे माफ कर देना चाहिए। 

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मानहानि के मामले में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली है। पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने मजीठिया को ड्रग माफिया बताया था और ड्रग्स व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाया था। केजरीवाल के इस आरोप के बाद मजीठिया ने उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत