1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कच्चे तेल का मुल्य 54.77 डॉलर प्रति बैरल के पार

कच्चे तेल का मुल्य 54.77 डॉलर प्रति बैरल के पार

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 05:55 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 06:49 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 54.77 डॉलर प्रति बैरल रही। यह

- India TV Hindi

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 54.77 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस गुरुवार को (दो अप्रैल,2015) भी 54.77 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को3,404.50 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो बुधवार को 3,428.05 रुपये प्रति बैरल थी।

 

छह अप्रैल, 2015 को भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की कीमत उपलब्ध नहीं होने के कारण सोमवार को भारतीय बास्केट में तेल मूल्य का निर्धारण गुरुवार (दो अप्रैल 2015) की भारतीय बास्केट की दर से किया गया।

 

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य में कोई बदलाव न होने बावजूद हुआ, क्योंकि इस दौरान रुपये/डॉलर विनिमय दर में बदलाव आया था।

 

सोमवार को तेल मूल्य का निर्धारण भारतीय रिजर्व बैंक के सोमवार की विनिमय दर के आधार पर किया गया।

 

सोमवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 62.16 रुपये रही। जबकि इससे पिछले कारोबारी दिवस बुधवार (31 मार्च, 2015) को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 62.59 रुपये थी।

 

एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन