1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने अपने सांसदों से उकसाने वाले बयानों से बचने को कहा

BJP ने अपने सांसदों से उकसाने वाले बयानों से बचने को कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2015 01:06 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 02:03 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा ने अपने सांसदों से आज कहा कि वे उकसाने वाले बयान देने से बचे। संसद में असहिष्णुता पर चल रही चर्चा के दौरान आया यह निर्देश महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मुद्दे पर

सांसद उकसाने वाले...- India TV Hindi
सांसद उकसाने वाले बयानों से बचें: BJP

नई दिल्ली: भाजपा ने अपने सांसदों से आज कहा कि वे उकसाने वाले बयान देने से बचे। संसद में असहिष्णुता पर चल रही चर्चा के दौरान आया यह निर्देश महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मुद्दे पर बहस के समय विपक्ष ने भाजपा के कुछ नेताओं और मंत्रियों के विवादास्पद बयानों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक में संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सदस्यों से कहा कि उनमें से कुछ लोगों के उकसाने वाले बयानों का भाजपा विरोधी शक्तियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के एजेंडे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि सदस्यों के साथ बिहार समेत हाल में हुए चुनावों के बारे में चर्चा की गई। बिहार चुनाव में पार्टी की बड़ी हार हुई है। बैठक में पार्टी की विचारधारा का प्रसार करने की जरूरत बतायी गई।

नकवी ने वेंकैया के हवाले से कहा, सांसदों से कहा गया कि वे समझदारी और गरिमा से अपनी बात को रखे। विवादों से बचने की जरूरत है... एक ऐसे समय जब प्रधानमंत्री विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, जो कई लोगों को पच नहीं रहा है और हमारे किसी भी गलत कदम से भाजपा विरोधी शक्तियों को इसका लाभ मिलेगा। हमें उकसाने वाले बयान देने से बचना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।