1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ललित मोदी मामलाः भाजपा ने वसुंधरा राजे का किया बचाव

ललित मोदी मामलाः भाजपा ने वसुंधरा राजे का किया बचाव

 Written By: Agency
 Published : Jun 19, 2015 11:47 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 11:52 pm IST

नई दिल्लीः भाजपा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बचाव किया और ललित मोदी विवाद में राजे या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे से इंकार किया, जबकि कांग्रेस ने

ललित मोदी मामलाः...- India TV Hindi
ललित मोदी मामलाः भाजपा ने वसुंधरा राजे का किया बचाव

नई दिल्लीः भाजपा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बचाव किया और ललित मोदी विवाद में राजे या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे से इंकार किया, जबकि कांग्रेस ने उनके पद न छोड़ने पर संसद के मानसून सत्र को बाधित करने की धमकी दी।

भाजपा का बचाव ऐसे समय आया है जब राजे ने पंजाब के आनंदपुर साहिब की अपनी यात्रा रदद कर दी जहां उनकी मुलाकात पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गहमंत्री राजनाथ सिंह से होती।

ब्रिटेन में आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के आव्रजन आवेदन का समर्थन करने की खबरों के बाद राजे मुश्किलों का सामना कर रही हैं। दागी ललित मोदी को ब्रिटिश यात्रा दस्तावेज हासिल कराने में मदद की खबरों के बाद रविवार को उत्पन्न हुए विवाद में भाजपा ने सुषमा स्वराज का यह कहकर बचाव किया था कि उन्होंने मानवीय आधार पर यह मदद की थी, लेकिन पिछले दो दिनों में पार्टी ने राजे का कोई बचाव नहीं किया।

अपने हमले को नए स्तर तक पहुंचाते हुए कांग्रेस ने ललित मोदी, प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, सुषमा और राजे के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया और कहा कि सरकार के पास खुद को और संसद सत्र को बचाने का एकमात्र रास्ता दोनों महिला नेताओं को उनके पदों से हटाना है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि योग दिवस और ललितासन के बाद प्रधानमंत्री कोई ठोस कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत