1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के भाजपा MLA ने कहा, फर्जी नहीं असली है PM मोदी की डिग्री

दिल्ली के भाजपा MLA ने कहा, फर्जी नहीं असली है PM मोदी की डिग्री

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2016 02:57 pm IST,  Updated : May 10, 2016 03:20 pm IST

दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नरेश गौड़ ने कहा उन्होंने मोदी को दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल होते देखा था।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi

नई दिल्लीः दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नरेश गौड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 1974 में जब दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.ए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने आए थे तो उन्हीं के साथ ठहरे थे। बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए गौड़ ने कहा, "मोदीजी जब बी.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा देने आए थे तो 33 बंगला रोड स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दफ्तर में ठहरे थे। तब वह पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता थे।"

हालांकि, गौड़ ने कहा कि केवल वही एक समय था जब उन्होंने मोदी को दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल होते देखा था। गौड़ ने कहा, "वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान हम लोग गिरफ्तार कर लिए गए थे और करीब 10 माह जेल में रहे थे। उसके बाद क्या हुआ, उसके बारे में मुझे नहीं मालूम है।"

मोदी की शैक्षिक योग्यता पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के संवाददाता सम्मेलन के अवसर पर जुटे पत्रकारों से गौड़ अलग से बात कर रहे थे। गौड़ ने कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि मोदी की दिल्ली विश्वविद्यालय की डिग्री वास्तविक है।

इसे भी पढ़ेः अगस्ता वेस्टलैंड मुद्दे पर राज्यसभा में जयराम, स्वामी में तकरार

उन्होंने कहा, "मैं एक हजार फीसदी आश्वस्त हूं कि मोदी की डिग्री असली है, फर्जी नहीं है।" गौड़ ने कहा कि कार्यालय में अलग से कमरे थे जिनमें दिल्ली के बाहर से आए पार्टी के कार्यकर्ता कुछ समय ठहर सकते थे। वह खुद भी हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्यालय में ही रहे हैं। बंगला रोड दिल्ली विश्वविद्यालय के करीब है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।