1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात: 10 फीट गहरे नाले में गिरीं BJP सांसद, सिर और पैर में चोट

गुजरात: 10 फीट गहरे नाले में गिरीं BJP सांसद, सिर और पैर में चोट

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 01:07 pm IST,  Updated : May 16, 2016 01:07 pm IST

गुजरात के जामनगर में लोगों से मुलाकात करने पहुंची BJP सांसद पूनमबेन माडम आज दुर्घटना का शिकार हो गईं। पूनमबेन 10 फीट गहरे नाले में गिर गईं और चोटिल हो गईं।

poonam madam- India TV Hindi
poonam madam

जामनगर: गुजरात के जामनगर में लोगों से मुलाकात करने पहुंची BJP सांसद पूनमबेन माडम आज दुर्घटना का शिकार हो गईं। पूनमबेन 10 फीट गहरे नाले में गिर गईं और चोटिल हो गईं। उनके सिर और पैर में चोटें आई है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि नाले पर प्लास्टिक लगा हुआ था और शायद किसी का ध्यान उस तरफ नहीं गया और सांसद इस दुर्घटना का शिकार हो गईं। वह एक नाले पर खड़ी थी और उनके साथ कई और लोग भी वहां मौजूद थे।

पूनम जामनगर के जाला राम नगर के लोगों से मुलाकात करने गई थीं। अपने निर्वाचन क्षेत्र जामनगर में उन लोगों से मिलने गईं थी जिनकी झुग्गियों को गिराया जाना है और उन्होंने अपनी सांसद से मिलने की गुहार लगाई थी।

इसी बातचीत के दौरान पूनमबेन के साथ नाले पर और भी कई लोग खड़े थे जो उनके साथ गढ्ढे में गिर गए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा गंभीर चोटें नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।