1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओडिशा में जीत की तैयारियों में जुटी BJP, मोदी के रोड शो से बदलेगी तस्वीर

ओडिशा में जीत की तैयारियों में जुटी BJP, मोदी के रोड शो से बदलेगी तस्वीर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2017 09:59 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 09:59 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं जबकि यहां चुनाव होने में दो साल बाकी है।

Modi - India TV Hindi
Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं जबकि यहां चुनाव होने में दो साल बाकी है। बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो ने यहां के माहौल को बदल दिया है। भुवनेश्वर में आयोजित पार्टी की यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए भी अहम है। आइये जानते हैं बीजेपी की इस बैठक से जुड़ी अहम बातें-

  •  केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अगले महीने 3 साल पूरे करने जा रही है। इसके साथ ही बीजेपी हिमाचल और गुजरात सहित कई राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है।
  •  पीएम मोदी पूर्वी भारत में पार्टी का आधार बढ़ाने की शुरुआत ओडिशा से कर रहे हैं। पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी राज्य में सत्ता तक पहुंचना चाहती है। 
  • पंचायत चुनावों में दूसरे स्थान पर रहने के बाद बीजेपी के थिंक टैंक दावा कर रहे हैं कि यह बैठक विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए माहौल तैयार करेगी।
  • मोदी की लोकप्रियता यहां भी दूसरे राज्यों की तरह दिखी और रोड शो में उमड़ी भीड़ से बीजेपी यह संदेश देने में जुटी है कि पार्टी का जनाधार यहां बढ़ चुका है। बताया जाता है कि इसी चर्चा के लिए बीजेपी ने यहां रोड शो का आयोजन किया।
  • ओडिशा में पार्टी अहम चेहरे और केंद्र में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'हमारा अजेंडा सभी 32 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। राज्य में पार्टी का प्रदर्शन विस्तार के लिए नींव का काम करेगा।'
  • इस बैठक में पार्टी के नेता हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत से जुड़ी बातों का जिक्र करेंगे। खास तौर पर यूपी में मिली शानदार जीत पर बात होगी।
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक यूपी में मिली जीत को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया जा सकता है।
  • केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'ओडिशा मोदी सरकार की गरीबों के लिए बनाई गई नीतियों के लिए एक तरह की प्रयोगशाला है। गरीबों के बीच उनकी विश्वसनीयता बहुत ज्यादा है। यह गेम चेंजर साबित होगी।'
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत