नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के सीएम पर शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। भाजपा हरीश रावत के सेक्रेटरी मोहम्मद शाहिद का स्टिंग सामने लाई है जिसमें भाजपा ने आरोप लगाया है कि शाहिद शराब लाइसेंस देने के लिए घूस की मांग कर रहे है। यह स्टिंग एक NGO द्वारा किया गया है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि हरीश रावत पर उत्तराखंड में विकास पर ध्यान ना देकर पैसा बनाने में जुटे है। इस पर हरीश रावत का कहना है कि आरोप गलत है और सीडी की जांच होनी चाहिए। शराब लाइसेंस देने का एक सिस्टम है लाइसेंस देने में कोई निजी व्यक्ति शामिल नही है। भाजपा द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे है।
इस मामाले को बढ़ता देख मोहम्मद शाहिद को सचिव पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस के सांसद गौरव गौगई ने शाहिद के खिलाफ FRI दर्ज होने की बात की है।
इसके अलावा भाजपा ने कांग्रेस के शासन वाले राज्यों में हुए घोटालों पर पार्टी सांसदों को एक बुकलेट सौंपी है। ये बुकलेट सभी बीजेपी सांसदों को बांटी गई है। इस बुकलेट में केरल, आसाम, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में कांग्रेस की मौजूदा और पुरानी सरकारों के घोटालों की जानकारी है।
स्टिंग का वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-