1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी ने साधा निशाना

सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी ने साधा निशाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2019 11:55 am IST,  Updated : Aug 11, 2019 11:55 am IST

सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि गांधी परिवार की कुंडली में कांग्रेस जकड़ी हुई है।

Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi | PTI File- India TV Hindi
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi | PTI File

नई दिल्ली: सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि गांधी परिवार की कुंडली में कांग्रेस जकड़ी हुई है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस्तीफा वापस लेने का कांग्रेस नेताओं का आग्रह मानने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी की कार्य समिति (CWC) ने शनिवार को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। इसी के साथ कांग्रेस की कमान एक बार फिर नेहरू-गांधी परिवार के पास ही आ गई।

‘परिवार की कुंडली में जकड़ी है कांग्रेस की मंडली’

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कांग्रेस की मंडली परिवार की कुंडली से बाहर नहीं निकल पा रही है। यह कांग्रेस की मंडली परिवार की कुंडली में इतनी बुरी तरह से जकड़ी हुई है कि वह देश के मूड और माहौल का मजाक उड़ाते-उड़ाते खुद मजाक बनती जा रही है। कमेटी वगैरह बनाकर अध्यक्ष चुनने की नौटंकी करने की क्या जरूरत थी, क्योंकि सबको मालूम है कांग्रेस की मंडली परिवार की कुंडली में जकड़ी हुई है। वह परिवार से बाहर सोच ही नहीं सकती।'​

सोनिया गांधी बनीं अंतरिम अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पार्टी नेताओं का आग्रह ‘विनम्रता से अस्वीकार किए जाने’ के बाद CWC ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। वह नए अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगी। CWC की 2 बार हुई बैठक में 3 प्रस्ताव भी पारित किए। एक प्रस्ताव में बतौर अध्यक्ष राहुल गांधी के योगदान की सराहना की गई है, दूसरे में सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने तथा तीसरे प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर की स्थिति का उल्लेख है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत