1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुस्लिम आरक्षण पर BJP बौखलाई, कहा- 'अगर ऐसा हुआ तो यहां भी उभर सकता है एक योगी'

मुस्लिम आरक्षण पर BJP बौखलाई, कहा- 'अगर ऐसा हुआ तो यहां भी उभर सकता है एक योगी'

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 07:52 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई ने चेतावानी भरे लहजे में कहा है कि तेलंगाना में यदि मुस्लिम समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण दिया गया तो यहां भी एक 'योगी' उभर सकता है।

Rao and Yogi- India TV Hindi
Rao and Yogi

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई ने चेतावानी भरे लहजे में कहा है कि तेलंगाना में यदि मुस्लिम समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण दिया गया तो यहां भी एक 'योगी' उभर सकता है। तेलंगाना विधानसभा के सदस्य एन. वी. एस. एस. प्रभाकर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की सरकार को मुस्लिमों को दिया जाने वाला आरक्षण चार फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किए जाने के प्रस्ताव को लागू न करने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:

तेलंगाना के CM का ऐलान,'मुस्लिम आरक्षण लागू कराने के लिए आकाश पाताल एक कर दूंगा'

प्रभाकर ने कहा, "अगर मुस्लिमों को आरक्षण प्रदान किया गया तो तेलंगाना में भी एक और योगी पैदा हो जाएगा।" यहां प्रभाकर का इशारा उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कट्टर हिंदुत्ववादी छवि वाले योगी आदित्यनाथ से है।

देश-विदेश की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

प्रभाकर ने यह भी आरोप लगाया कि तेलंगाना पिछड़ा वर्ग आयोग अल्पसंख्यकों के लिए काम कर रहा है और पिछड़े वर्ग के समुदाय के साथ अन्याय कर रहा है। प्रभाकर ने यह आरोप पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा मुस्लिमों की समाजिक-आर्थिक स्थिति पर किए गए सर्वेक्षण के संदर्भ में यह आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:
UP: सरकारी दफ्तरों में पान-गुटखा और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी

भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि तेलंगाना सरकार मुस्लिमों को उनकी आबादी के अनुरूप आरक्षण देने के अपने प्रस्ताव को लागू करता है तो वे पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण का कहना है कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान के खिलाफ है। उन्होंने अदालत द्वारा इससे पहले मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने को खारिज करने वाले आदेश का हवाला दिया।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मुस्लिमों और अनुसूचित जातियों के आरक्षण में वृद्धि किए जाने के लिए विधेयक पेश करने की घोषणा की है। यह विधेयक तेलंगाना विधानसभा के इस समय चल रहे सत्र के दौरान ही पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत