1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में लालू-नीतीश से मुकाबले के लिए घर-घर जाकर वोटरों को लुभाएगी बीजेपी

बिहार में लालू-नीतीश से मुकाबले के लिए घर-घर जाकर वोटरों को लुभाएगी बीजेपी

 Written By: Agency
 Published : May 25, 2015 10:20 am IST,  Updated : May 25, 2015 10:22 am IST

पटना: पुराने जनता परिवार के विलय की डांवाडोल स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के विरोधी कैंप में होने के दौरान उनके द्वारा एक-दूसरे पर किए गए प्रहार का फायदा आगामी

लालू-नीतीश के खिलाफ...- India TV Hindi
लालू-नीतीश के खिलाफ घर-घर जाकर वोट मांगेगी बीजेपी

पटना: पुराने जनता परिवार के विलय की डांवाडोल स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के विरोधी कैंप में होने के दौरान उनके द्वारा एक-दूसरे पर किए गए प्रहार का फायदा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उठाने के लिए बीजेपी घर-घर 'महासंपर्क अभियान 2015' चलाकर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी।

बीजेपी ने उन टिप्पणियों की सूची तैयार की है, जो लालू और नीतीश ने कभी एक-दूसरे के खिलाफ की थीं। इस सूची वाले पर्चे को पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एक साल पूरे होने पर आगामी 26 मई से 31 अगस्त तक आयोजित 'महासंपर्क अभियान 2015' के दौरान घर-घर जाकर लोगों के बीच बांटेंगे।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने अपनी पार्टी के 'महासंपर्क अभियान 2015' के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उस दौरान लोगों के बीच यह पर्चा बांटे जाने के साथ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बैठकें आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने देश के विकास को जो नई दिशा दी है और इस दौरान की गई पहल से जन-मानस को अवगत कराना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत