1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीएमसी चुनाव: भाजपा ने कहा शिवसेना की 60 सीटों की पेशकश अपमानजनक

बीएमसी चुनाव: भाजपा ने कहा शिवसेना की 60 सीटों की पेशकश अपमानजनक

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2017 08:15 am IST,  Updated : Jan 23, 2017 08:15 am IST

मुंबई: शिवसेना द्वारा बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों में से 114 सीटों पर चुनाव लड़ने की भाजपा की मांग के उलट उसे केवल 60 सीट देने की पेशकश करने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव

Udhav Thackry- India TV Hindi
Udhav Thackry

मुंबई: शिवसेना द्वारा बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों में से 114 सीटों पर चुनाव लड़ने की भाजपा की मांग के उलट उसे केवल 60 सीट देने की पेशकश करने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज गठजोड़ की संभावना को लेकर अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया। 

हालांकि शिवसेना की ताजा पेशकश से भाजपा में नाराजगी है और उसके चुनाव प्रबंधक इसे पार्टी का अपमान बता रहे हैं। 

ठाकरे ने जहां कहा कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी चर्चाओं के बाद किया जाएगा, वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने कहा, निकाय चुनाव के लिए भाजपा को 60 सीटों की पेशकश पर्याप्त है। 

2012 के बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने 158 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा ने 69 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद 32 पर जीत हासिल की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत