1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डीएमडीके नेता के भाषण के दौरान ईंट फेंकी गई, कोई भी घायल नहीं

डीएमडीके नेता के भाषण के दौरान ईंट फेंकी गई, कोई भी घायल नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2018 11:34 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 11:34 pm IST

यह घटना उस वक्त हुई, जब अभिनेता से नेता बने विजयकांत अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन में बोल रहे थे...

vijaykanth- India TV Hindi
vijaykanth

शिवकासी: डीएमडीके के नेता विजयकांत के भाषण के दौरान आज कुछ अज्ञात लोगों ने मंच की तरफ ईंट का एक टुकड़ा फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि ईंट मंच तक पहुंचने से पहले ही गिर गई और किसी को भी चोट नहीं पहुंची।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब अभिनेता से नेता बने विजयकांत अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन में बोल रहे थे। यह प्रदर्शन राज्य में पटाखा उद्योग को बचाने को लेकर किया जा रहा था।

बैठक में बोलते हुए विजयकांत ने कहा कि अगर पटाखों पर प्रतिबंध लग गया तो लाखों लोग प्रभावित हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने पटाखा उत्पादन इकाईयों में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक कल्याण बोर्ड गठित करने की भी मांग की।

उन्होंने चीनी पटाखों के आयात का भी विरोध किया। शिवकासी देश में पटाखा उत्पादन का केंद्र है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत