1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुसीबत में मायावती, विधायकों ने लगाए पैसे लेकर टिकट देने का आरोप

मुसीबत में मायावती, विधायकों ने लगाए पैसे लेकर टिकट देने का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 05:14 pm IST

पार्टी के दो विधायकों ने मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। दोनों विधायकों ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट खरीदने-बेचने का आरोप लगाया।

mayawati- India TV Hindi
mayawati

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) चीफ मायावती को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों ने मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। दोनों विधायकों ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट खरीदने-बेचने का आरोप लगाया। दोनों विधायकों का कहना है कि वे जल्‍द ही बीजेपी में शामिल होंगे।

हरदोई के मल्लन से विधायक बृजेश वर्मा और पलिया से हरविंदर सैनी ने मायावती पर आरोप लगाया है कि मायावती पैसे देकर टिकट बेचती हैं। हरविंदर सैनी का आरोप है कि पार्टी में उनसे टिकट के लिए करोड़ों रुपए मांगे गए। उन्‍होंने कहा, ” 6 जुलाई को हमसे पांच करोड़ रुपए की मांग की गई।” दूसरी तरफ, ब्रजेश वर्मा का कहना है कि उनसे 4 करोड़ मांगे गए। वर्मा के मुताबिक, रुपए नसीमुद्दीन ने मांगे, मगर मायावती सामने ही मौजूद थीं। दोनों विधायकों ने राज्‍य सभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग न करने का भी दावा किया।

मायावती पर आरोप लगाने वाले विधायकों को कुछ दिन पहले ही पार्टी से निकाला गया था लेकिन बाद में फिर से इन्हें BSP में शामिल कर लिया गया था।

इससे पहले पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी मायावती पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत