1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बेहतर प्रस्ताव आये तो कांग्रेस से गठबंधन संभव: बसपा

बेहतर प्रस्ताव आये तो कांग्रेस से गठबंधन संभव: बसपा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 01:43 pm IST

पंजाब से अकाली भाजपा गठबंधन सरकार को जड से उखाडने के एजेंडे पर काम करने का दावा करते हुए बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि बेहतर प्रस्ताव लेकर कांग्रेस उनके पास आए तो पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है । हालांकि

sonia mayawati- India TV Hindi
sonia mayawati

जालंधर: पंजाब से अकाली भाजपा गठबंधन सरकार को जड से उखाडने के एजेंडे पर काम करने का दावा करते हुए बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि बेहतर प्रस्ताव लेकर कांग्रेस उनके पास आए तो पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है । हालांकि, बसपा प्रमुख ने प्रदेश में चौथे मोर्चे के गठन की संभावना से भी इंकार नहीं किया है। बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने आज भाषा से बातचीत में कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि बसपा से गठबंधन किया जाएगा, अगर उनकी ओर से बेहतर प्रस्ताव आता है तो हमारी पार्टी गठबंधन पर विचार कर सकती है ।

करीमपुरी ने कहा, हमारा एकमात्र लक्ष्य पंजाब की इस भ्रष्ट, जनविरोधी, किसानविरोधी और दलितविरोधी सरकार को जड से उखाड फेंकना है । हमारी पार्टी इस दिशा में काम भी कर रही है और लोगों को भी इस बात का पता चल चुका है कि इस सरकार के रहते उनका कभी भला नहीं हो सकता है । राज्यसभा सांसद रह चुके प्रदेश बसपा प्रमुख ने कहा, पंजाब में हालांकि, चुनाव अभी एक साल दूर है और सभी दल अपना अपना संगठन मजबूत करने में लगे हैं । इसलिए इस मौके पर गठबंधन के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी । हमारी पार्टी को अगर कांग्रेस की ओर से बेहतर प्रस्ताव मिलते हैं तो हम जरूर गठबंधन कर सकते हैं ।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस से बात नहीं बनने पर क्या बसपा समान विचार वाले दलों के साथ मिल कर कोई मोर्चा बनाएगी, करीमपुरी ने कहा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन राजनीति में किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।